स्मृति चिन्ह 03 · Souvenir 03
निरंजना बालूNiranjana Sacred Sand
🙏 प्रतिनिधियों को भेंट स्वरूप / Available to delegates on request
बौद्ध धर्म में महत्व — ज्ञान की भूमि
भगवान बुद्ध ने 6 साल तक निरंजना के तट पर तपस्या की थी। यहीं सुजाता ने उन्हें खीर दी थी। बौद्ध धर्म के अनुसार इस नदी में स्नान कर, ध्यान कर भगवान बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की — उस नदी के कण-कण में भगवान बुद्ध के चरण पड़े। उस बालू के स्पर्श मात्र से ही भगवान बुद्ध के दर्शन का आभास होने लगता है। निरंजना तट पर बैठने मात्र से मन असीम शांति का अनुभव करने लगता है। इसीलिए श्रीलंका, थाईलैंड, जापान के बौद्ध इस बालू को माथे से लगाते हैं और अपने देश ले जाते हैं।
हिंदू धर्म में महत्व — मोक्ष की भूमि
निरंजना फल्गु नदी में मिलती है। गया में पितृपक्ष के दौरान फल्गु के बालू पर ही पिंडदान होता है। मान्यता है कि इस बालू पर पिंड देने से पितरों को मोक्ष मिलता है। विष्णुपद मंदिर में जो बालू है, वह निरंजना-फल्गु संगम की ही है।
वैज्ञानिक महत्व
निरंजना हिमालय से नहीं, छोटानागपुर के पठार से आती है। इसके बालू में सिलिका और अभ्रक (Mica) बहुत अधिक है, जो पानी को प्राकृतिक रूप से फिल्टर करता है। इसीलिए बोधगया के कुओं का पानी आज भी मीठा है।
Buddhist significance: The Buddha meditated on the Niranjana riverbank for six years, where Sujata offered him kheer; it was here he attained enlightenment. Pilgrims from Sri Lanka, Thailand, and Japan touch this sand to their forehead and carry it home.
Hindu significance: The Niranjana meets the Falgu river, and it is on Falgu sand at Gaya that pind-daan (ancestral rites) are performed during Pitru Paksha, believed to grant moksha to ancestors.
Scientific significance: The river originates from the Chota Nagpur plateau, not the Himalayas. Its sand is rich in silica and mica, which naturally filters water — why Bodh Gaya's well water remains sweet to this day.